सेंट्रल बैंक के फील्ड आफिसर के स्थान्तरण पर दी गई बिदाई
सेंट्रल बैंक के फील्ड आफिसर के स्थान्तरण पर दी गई बिदाई
राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा,(इटावा) ब्लॉक क्षेत्र महेवा के कस्वा अहेरीपुर स्थित सेंट्रल बैंक के फील्ड आफिसर का स्थानांतरण होने पर उन्हें शनिवार को भव्य विदाई दी गयी ।
प्राप्त विवरण के अनुसार सेंट्रल बैंक अहेरीपुर शाखा में फील्ड आफिसर के पद पर कार्यरत अभिजीत नार्थम का नागपुर (महाराष्ट्र ) स्थानांतरन होने पर संभ्रांत लोगों व स्टाफ के लोगो द्वारा फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर विदा किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अहेरीपुर सहित आसपास के सभी गांवों के लोगो ने उनका सहयोग किया । जिससे बैंक में आये हुये ग्राहकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़ा । इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदेश बर्मा , धीरज पोरवाल , आनंद अवस्थी , प्रयागराज बी एम , बलराम कैशियर , राघवेन्द्र , देवेंद्र आदि लोग मौजूद रहे ।
